फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदे पर लटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण से पति की मौत के पांच महीने बाद महिला ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन पहले ही अपने जीजा के घर से लौटी थी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। ससुराल वालों ने मायके वालों पर मारपीट करने और घर में रखी नगदी-जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने महिला का फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव की है। यहां पर किसान सुरेंद्र का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा सनोज इंडियन आयल कंपनी में नौकरी करता था। छह साल पहले सनोज की शादी रायबरेली के मोहल्ला रेलवे कालोनी इज्जतनगर निवासी सीमा (32) के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं। पांच महीने पहले कोरोना से सनोज की मृत्यु हो गई थी। ससुराल वालों के मुताबिक सनोज की मौत के बाद सीमा जीजा के घर पानीपत में रहती थी। सोमवार को सीमा अपने जीजा के साथ घर आई थी। इसके बाद वह फोन पर लगातार किसी के संपर्क में थी। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। इस बीच सीमा का फोन पर किसी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बुधवार की सुबह सीमा का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
उन्होंने घटना की जानकारी सीमा के मायके वालों को दी। आरोप है मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट की। घर और परचून की दुकान में रखे 70-80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। किसी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें