फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्मशान घाट निर्माण के विरोध में उतरी महिलाएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर श्मशान घाट के निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग की। डीएम निधि गुप्ता वत्स को शिकायती पत्र देकर अन्य किसी स्थान पर श्मशान घाट बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को अमरोहा ब्लॉक के गांव सौंडाला फरीदपुर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर श्मशान घाट का निर्माण करा रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य रुकवाने व अन्य किसी स्थान पर श्मशान घाट बनाए जाने की मांग डीएम से की। इस दौरान लोकेश्वरी, बवीता, आंचल, राकेश देवी, गीता, दीपा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें