फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

: महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय पर महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चंदनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तीकरण को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव चंदनपुर खादर की ग्राम प्रधान पारुल व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लक्ष्मी मुख्य अतिथि रहीं। गंगेश्वरी की खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमारी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। लोगों को बेटों की तरह ही बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा ग्रहण कराने का अवसर देना चाहिए। उनमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटियां हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी होने पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्राथमिक विद्यालय मंगरौला प्रथम और सकरगढ़ी की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बालिकाओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उनके कार्य की सराहना की गई। बेहतर कार्य करने पर बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह, वैभव गुप्ता, रीना गौड़, रूफिया अजीज, मोनिका सिंह, प्रीति सिंह, मुनेश, रेनू शर्मा, आसमा सैफी, शालू, प्रीति नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें