फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मटैना का है। यहां निवासी किसान बलराम प्रजापति की 30 वर्ष पत्नी मानवती की बुधवार रात करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके वालों को समझा कर शांत कराया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है।
उधर, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी महिला के मायके वालों का कहना है कि करीब दस साल पहले शादी हुई थी। जब से शादी हुई है तभी से मानवती को ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जाता रहा है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें