फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद कर दाखिल हुए चोर एक लाख की नकदी सहित ले गए चार लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला । थाना क्षेत्र में दीवार फांद कर किसान के घर दाखिल हुए चोर एक लाख की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित चार लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर ताला टूटा और सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। गांव में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्रा के गांव ख्यालीपुर निवासी नैनी अपने परिवार सहित रहते हैं। उनका कहना है कि बेटा लाखन मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार से एक लाख रुपये लाया था। जिनको अलमारी में रख दिया। बुधवार की रात नैनी अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। किसी समय दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे एक लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब चार लाख रुपये का माल समेट लिया और फरार हो गए।
सुबह जागने पर अलमारी का ताला टूटा और घर का सामान बिखरा देख परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिवार के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पूरे गांव में चोरी की जानकारी हो गई। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव तिवारी का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें