फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झोलाछाप के यहां में महिला की प्रसव के दौरान मौत

Tue, 12 Sep 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। झोलाछाप के यहां प्रसव के दौरान महिला की मौत गई। हालांकि नवजात शिशु की हालत सही है। परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मरौरा निवासी शीशपाल की पैंतीस वर्षीय पत्नी मालदेई को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद वह उसे गांव के ही झोलाछाप के यहां ले गए। वहीं, पर उसका प्रसव कराया गया। जहां दोपहर में प्रसव के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ समय बाद महिला को ब्लीडिंग शुरू हुई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। मृतक महिला पर चार पुत्री एवं दो पुत्र हैं। नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉक्टर शरद कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें