फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटे छात्र सैयद मुख्तार का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे अमरोहा के छात्रों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नौगांवा सादात निवासी छात्र सैयद मुख्तार हैदर घर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात अभी ठीक नहीं हैं। हालांकि युद्ध के शुरुआती दिनों के मुकाबले बम और गोलाबारी कुछ कम जरूर हुई है। यूक्रेन में फंसे लगभग सभी भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के 36 छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। दस दिन पहले तक इनमें से 32 छात्र घर लौट चुके थे। सभी छात्र घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। नौगांवा सादात निवासी सैयद मसूद हैदर का बेटा सैयद मुख्तार हैदर भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई का आखिरी साल है। गुरुवार को सैयद मुख्तार यूक्रेन से घर पहुंचे। इस दौरान शहर ए अमन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने उनका फूल वर्षा कर स्वागत किया। सैयद मुख्तार हैदर ने बताया कि यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में बसे शहर अभी तक पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूक्रेन में फंसे लगभग सभी भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। इस दौरान स्वागत करने वालों में नूर अब्बास राणा, शबाब हैदर, अथर अब्बास, सुनील गुप्ता, हसन अब्बास, जामिन अब्बास, यावर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें