फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती का गला दबाया..जमकर मारे थप्पड़, अब पुलिस ने किया ऐसा काम

Sun, 17 Sep 2023 03:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा

सार

गजरौला पुलिस ने मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पता चला है कि मामला कुछ समय पहले का है। 
विज्ञापन
गजरौला में मारपीट का वीडियो वायरल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक ने युवती का गला दबाया हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सक्रिय हुई खाकी ने वीडियो दिखाकर आरोपी की पहचान कराई। वह थाना क्षेत्र के पपसरा गांव का रहने वाला है।

युवती मदद के लिए चिल्लाती रही 

पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक ने युवती की गर्दन पकड़ रखी है। उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो वह उसकी पिटाई करने लगा। युवती मदद के लिए चिल्ला रही है।

घटना मोबाइल में कैद

मगर कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। इस दौरान किसी पड़ोसी ने युवती के साथ छेड़खानी के विरोध पर मारपीट करने की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो खाकी आरोपी का पता लगाने और उसकी तलाश में जुट गई।

आरोपी युवक पपसरा खादर गांव निवासी

गांव-गांव लोगों को वीडियो दिखाई गई। जिसके बाद पता चला कि आरोपी युवक पपसरा खादर गांव का तालिब है। पुलिस ने गांव के ही ताहिर की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

जिले में बढ़ रही छेड़खानी की घटनाएं

अमरोहा जिले में छात्राओं व महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएंआम हो गई हैं। समय पर पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो हैं। यही वजह है कि लगातार छेड़खानी की शिकायतें मिल रही है। हसनपुर में मनचलों से तंग आकर 30 छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

विज्ञापन


तो शनिवार को गजरौला और धनोरा में छेड़खानी की घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिन पहले देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी बीएड की छात्रा से छेड़खानी की गई। मुरादाबाद स्थित यूनिवर्सिटी से लौटते समय उसे मनचले ने रोक लिया और छेड़खानी की।

मनचलों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

विरोध करने पर छात्र ने थप्पड़ जड़ दिया तो आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर धमकी देने लगा। हालांकि पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह स्थिति तब है जब एंटी रोमियो स्क्वाड से जुड़ी महिला पुलिसकर्मी स्कूल कॉलेज के बाहर मनचलों पर कार्रवाई करती रहती हैं। 

आरोपियों की हो रही गिरफ्तारी 

छेड़खानी व अन्य अपराधों को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पूरी करके कुछ ही दिनों में दोषियों को सजा दिलाई जा रही है। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड स्कूल कॉलेज के बाहर मनचलों पर कार्रवाई कर रही है। छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। छेड़खानी से जुड़े जितने भी मामले संज्ञान में आते हैं, उसमें तुरंत मुकदमा लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। - कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें