गजराैला। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे में हादसे की आशंका के चलते पुलिस ने साइड में खड़े वाहनों को हटवाया।
शुक्रवार को दिन छिपते ही इस कदर कोहरा आया कि कुछ दूर का दिखाई देना भी बंद हो गया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे की चादर के कारण वाहनों के पहिए थम गए। कुछ चालकों ने दृष्यता शून्य होने के कारण
साइड किनारे वाहनों को खड़ा कर दिया। उनको यह आशंका थी कि कहीं आगे चलने पर हादसा न हो जाए। मगर यह भूल गए कि हाईवे पर साइड में खड़े कर देने से भी हादसा हो सकता है। औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक हादसे होतेे हैं। इस कारण औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान ने चौकी के पुलिसकर्मियों को साथ लिया। हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। हिदायत दी कि हाईवे किनारे खड़ा न करें। इससे कोई वाहन घुस जाने पर हादसे का शिकार हो सकता है।