अमरोहा। चोरों ने मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर नकदी सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए, जबकि डीवीआर को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
यह घटना नगर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गा कालोनी की है। यहां पर राजीव सैनी का परिवार रहता है। वह मोहल्ले में ही जोया रोड स्थित फ्लाई ओवर के नीचे मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले थे। लेकिन किसी समय चोर नकब लगाकर दुकान में दाखिल हो गए। यहां से चोर गल्ले में रखी 16 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल पार्टस और डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। जबकि चोरों ने सीसीटीवी तोड़ दिए।
घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। पीड़ित राजीव सैनी ने नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।