फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर से गांवों तक अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/कैलसा। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से शहर और गांवों के लोग परेशान हैं। दिन-रात हो रही चार से छह घंटे की कटौती और शहरी क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात जलीलपुर बक्काल बिजलीघर से जुड़े दर्जनों गांवों में तीन बार कुल चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पहली बार रात आठ बजे से 8:40 बजे तक, दूसरी बार 11:10 बजे से 1:10 बजे तक और तीसरी बार तड़के 3:10 बजे से 4:10 बजे तक बिजली गुल रही। उमस और गर्मी के कारण लोग रातभर परेशान रहे। कई घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही लोग सोने की कोशिश करते, बिजली कट जाती। बार-बार की कटौती से पूरी रात उन्हें जागकर बितानी पड़ी। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से दिन और रात में कटौती की जा रही है। उन्होंने भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जलीलपुर बक्काल बिजलीघर के कर्मचारियों ने बताया कि स्थानीय बिजलीघर में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। कोठी बिजलीघर से आने वाली 33 केवी लाइन की रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि ओवरलोड की वजह से कटौती हो रही है हालांकि लोगों को बिजली सुचारु देने का प्रयास किया जा रहा है।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें