फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टॉर्च की रोशनी आंखों में पड़ने से कुएं में जा गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम निकालने में नाकाम

Mon, 04 Apr 2022 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला

सार

तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर शीशपाल सिंह बिष्ट स्टाफ के साथ गांव में पहुंचे। तेंदुए को निकालने की काफी काेशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
गजरौला में कुएं में गिरा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गजरौला में खेत से घर लौट रहे किसान द्वारा टार्च का प्रयोग किया गया, जिसकी रोशनी आंखों में पड़ने के कारण तेंदुआ कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी चौकीदारों को तैनात कर चले गए। कुएं में गिरा तेंदुआ कौतुहल का विषय बना हुआ है। आस-पास के ग्रामीण तेंदुए को देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र के वंशी वाला महरपुर निवासी ओमपाल सिंह खड़गवंशी ने बताया कि वह रविवार की रात 11.00 बजे खेत से सिंचाई कर घर लौट रहा था। गंगा बांध से खेतों की तरफ जा रहे संपर्क मार्ग पर उसने रोशनी के लिए टार्च जलाई तो खेतों की तरफ से भागे जा रहे तेंदुए को देख उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया, उधर आंख पर टार्च की रोशनी पड़ने से तेंदुआ गांव निवासी बीरबल के खेत स्थित कुएं में गिर गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुए के कुएं में गिरने की भनक लगने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। तेंदुआ कौतुहल का विषय बन गया।
विज्ञापन


तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर शीशपाल सिंह बिष्ट स्टाफ के साथ गांव में पहुंचे। तेंदुए को निकालने की काफी काेशिश की, लेकिन नाकाम रहे। घंटों की मेहनत के बाद तेंदुए को बाहर नहीं निकाल सके तो वह चौकीदार नेपाल सिंह, अजब सिंह, काले सिंह, सतवीर त्यागी, नेतृपाल सिंह, सुखवीर सिंह को तैनात कर चले गए।

बरेली या आगरा से आएगी टीम
कुएं पर जाल बिछा दिया और गार्डर रख दिया। ताकि कोई ग्रामीण तेंदुए को हानि न पहुंचा सके। आस पास के गांवों के लोग तेंदुए को देखने आ रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि तेंदुए को सामान्य तरीके से नहीं निकाला जा सकता। उसे बेहोश किया जाएगा। इसके लिए बरेली या आगरा से टीम बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें