ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने परिवार में चल रही कलह से परेशान होकर पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताते हैं कि परिवार में कई दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान 18 वर्षीय युवक ने शनिवार दोपहर को घर में कमरा बंद कर लिया। कपड़े का फंदा पंखे से बांधकर लटक गया। कुछ देर पश्चात जब आवाज देने पर भी कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर युवक फंदे पर झूलता दिखा तो कोहराम मच गया। आनन फानन युवक को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, उसकी सांसें थम चुकी थीं। दुखी परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की पांच माह पहले शादी हुई थी। एजेंसी