अमरोहा में आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने में मामले में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर और उनके समर्थकों समेत 88 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सपा प्रत्याशी पर यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम को हसनपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर ने पार्टी के जिला महासचिव आरिफ अख्तर के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को इकट्ठा करके मोहल्ला कुरैशियान में जुलूस निकाला था। भीड़ में सभी लोग बिना मात्र लगाए हुए थे। साथ ही बगैर अनुमति जुलूस निकाल कर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। जिसके आधार पर एसआई सुनील कुमार शर्मा की तहरीर पर प्रत्याशी मुखिया गुर्जर, जिला महासचिव आरिफ अख्तर, पराईम उर्फ मिटू, चौधरी शकील, वाजिद इदरीशी, शाहिद कुरेशी, शाहनवाज आलम, कलीम और 75-80 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपा प्रत्याशी पर अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।