फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरात आने से पहले प्रेमी संग चली गई दुल्हन, थाने में शादी की बात कह रोने लगी, युवक पुलिस देख खामोश रहा

Sun, 03 Dec 2023 01:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजरौला में बरात आने से पहले ही युवती प्रेमी संग चली गई। दोनों की एक ही बिरादरी होने के कारण शादी आड़े आ रही है। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
गजरौला में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में बरात आने से 18 दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग चली गई। प्रेमी युगल को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। युवक ने प्रेमिका के साथ शादी करने की जिद की लेकिन दोनों का एक ही समुदाय पर अलग-अलग बिरादरी का होना आड़े आ रहा है। मामला नगर एक के मोहल्ले का है। यहां पर मुस्लिम समुदाय की दो बिरादरी के लोग रहते हैं।

विज्ञापन


मोहल्ले में एक युवक ने सामने रहने वाले शख्स की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग बिरादरी का होना उनकी शादी में अड़चन बन गई। परिजनों ने उनके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका गढ़ मुक्तेश्वर के गांव में रिश्ता तय कर दिया।

19 दिसंबर को बरात आना तय हुआ। जिसकी भनक युवती और उसके प्रेमी को लगी। जिस पर दोनों चुपचाप घर से निकल गए। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका के साथ शादी की जिद की, लेकिन युवती के परिजन सहमत नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया था। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई।

भांजी बता मदरसे से छात्रा को ले आया प्रेमी, गुस्से में थाने में पहुंची

कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक मुरादाबाद शहर के मदरसे में पढ़ रही छात्रा का खुद की भांजी बताकर ले आया। दिनभर छात्रा को अपने साथ घुमाता रहा। शाम को छात्रा कुंदरकी थाने में पहुंच गई और रिश्तेदार युवक को प्रेमी बता उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को भी थाने बुलाया। सूचना पर छात्रा के पिता भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कहा कि आरोपी युवक पांच माह पहले भी उसकी बेटी को भगा कर ले जा चुका है। उस समय समझौता हो गया था, जिसमें उक्त युवक ने किसी तरह की हरकत नहीं करने की बात कहीं थी।

आरोप है कि सात दिन पहले भी उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर आरोपी गलत हरकत कर चुका है। अब फिर से आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी को मदरसे से अपनी भांजी बताकर बहला फुसलाकर साथ ले आया और शाम में थाने के सामने छोड़ कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें