वर्तमान में कांस्टेबल अभिषेक की तैनाती रायबरेली जनपद में है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रिश्तेदारी भी है। लिहाजा 18 दिसंबर 2023 को गोद भराई की रस्म पूरी की गई। दोनों परिवारों का घर आना जाना हो गया। लिहाजा कांस्टेबल युवती से फोन पर बात भी करता था।
आरोप है कि 22 दिसंबर 2023 को आरोपी कांस्टेबल अपनी बहन के साथ नौगांवा क्षेत्र में आया और खबर भेज कर युवती को गांव के बाहर सड़क पर बुला लिया। जिसके बाद कांस्टेबल युवती को कार में बैठकर अज्ञात स्थान पर ले गया। उसने अपनी बहन को पहले ही कार से उतार दिया था।
आरोप है इस दौरान सिपाही ने युवती के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने दोनों की शादी होने की बात कही। युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इतना ही नहीं तीन से चार दिन तक सिपाही युवती के साथ अलग अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।
बाद में सिपाही शादी करने से मुकर गया। दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगे। जबरन शादी करने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल, उसकी बहन माता और पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता बोली: नहीं मिला न्याय तो कर लूंगी आत्महत्या
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में 5 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन तब से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी नहीं की गई। विवेचक मुकदमे से दुष्कर्म की धारा हटाने की बात कह रहे हैं। पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन से मिलकर कहा कि उसकी समाज में लगातार बदनामी हो रही है। अगर न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगी।