फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, क्लीनिक संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। सड़क हादसे में क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा जट निवासी अरविंद (27) संभल में ही निजी क्लीनिक चलाते थे। शुक्रवार की सुबह अरविंद कार में सवार होकर सैदनगली किसी कार्य से आए थे। सैदनगली के नजदीक हसनपुर-संभल मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में रजा धर्म कांटे के नजदीक उनकी कार नाले में गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बिना किसी कानूनी कार्यवाई के ही परिजन शव को साथ ले गए हैं। बाद में क्रेन से कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें