फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की हत्या में छह को उम्रकैद, जुर्माना

Tue, 29 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वसीकला निवासी नेमपाल पुत्र किशोरी बसपा का जिला सचिव और खड़गवंशी समाज का मंडल कोआर्डिनेटर था। 24 अगस्त 2011 को हसनपुर के मोहल्ला मनापुर अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और नेमपाल को आवाज देकर बाहर बुला लिया। जैसे ही नेमपाल बाहर आया, तभी तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

नेमपाल ने मेरठ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद मृतक के ससुर गजराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुछ दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया और इस मामले में मनापुर के विनय पुत्र लाला राम, पिंटू पुत्र महेंद्र कथना सैदनगली, विजेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह, वीरेश पुत्र रामदास निवासी सारंगपुर, चन्ना उर्फ चरन सिंह पुत्र जसवीर हयातनगर, कपिल पुत्र लाल सिंह एचौड़ा थाना असमोली (संभल) को पकड़ कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


ये सभी आरोपी जमानत पर थे। सुनवाई के बाद एडीजे बीडी भारती ने सभी को दोषी पाया। इस पर सभी को उम्रकैद और 75-75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


दोपहर दो बजे जब न्यायाधीश फैसला सुना रहे थे तब विनय कचहरी में मौजूद था, लेकिन फैसला आने से पहले ही वह फरार हो गया। न्यायाधीश ने फरार अभियुक्त विनय का गैर जमानती वारंट व गवाहों के वारंट जारी कर दिए हैं, जबकि विनय के घर की कुर्की के आदेश दिए है।
-------

विनय ने पुलिस को बताया था कि, उसने बसपा नेता की हत्या अपनी बहन से छेड़छाड़ पर की थी। इसको लेकर उसने हत्या करने की योजना बनाई और भाड़े के हत्यारों को साथ लेकर घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें