फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा के लिए विकलांग गाड़ी के आगे लेटा

Tue, 29 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा की मांग को लेकर सोमवार को धनौरीमीर गांव का विकलांग ओमपाल विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर लौट रहे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की गाड़ी के आगे लेट गया। उसने कैबिनेट मंत्री से कहा कि, साहब मेरी सुन लो, अधिकारी नहीं सुन रहे। गुजर बसर के लिए ऑटो रिक्शा दिला दो। इस पर शिवपाल ने अफसरों को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया, तब जाकर वह गाड़ी के आगे से हटा।
विज्ञापन


इससे पहले कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में 54 करोड़ के 33 विकास कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 18 सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण और पंद्रह विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने जनपद में निरीक्षण भवन के निर्माण की घोषणा भी की। इसके अलावा अफसरों की समीक्षा बैठक ली और योजनाओं के क्रियांवयन के दिशा निर्देश दिए। साथ ही अफसरों-जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने की हिदायत दी।

समारोह में  कैबिनेट मंत्री महबूब अली, एलएलसी परवेज अली, नौगावां सादात विधायक अशफाक अली, धनौरा विधायक एम. चंद्रा, पूर्व सांसद हरीश नागपाल, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, सपा जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह सैनी, चेयरमैन अफसर परवेज, डीएम वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सभी नहरों की कराएंगे सफाई, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि सिंचाई में सुधार के लिए प्रदेश की सभी नहरों की सफाई कराई जाएगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिंचाई के संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त पानी छोड़ा जाएगा। वहीं अमरोहा जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाएगा। 

शिवपाल से मिलने पहुंचे चंदौसी के कांग्रेसी सतीश प्रेमी
गजरौला। जनपद संभल के विधानसभा क्षेत्र चंदौसी के वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश प्रेमी सोमवार को मैरीटेन होटल में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे। इस दौरान सतीश प्रेमी ने आशीर्वाद मांगा। इस पर सिंचाई मंत्री ने उनका कार्य कर देने की बात कही।

बता दें के सतीश प्रेमी पूर्व में समाजवादी पार्टी से चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2012 में सतीश प्रेमी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और चुनाव भी लड़े। सतीश प्रेमी ने बताया कि उन्होंने फिर से सपा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। पूर्व में पार्टी छोड़ कर जो गलती हुई है उसे दोहराया नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें