फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा में नहाने बुलंदशहर पहुंचे अमरोहा के दो युवक बहे, तलाश जारी

Wed, 10 Jun 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बुलंदशहर की सीमा में गंगा स्नान के दाैरान दो युवक बह गए। उन्हें तलाश किया जा रहा है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम गंगा में बहे युवकों की खोजबीन में जुटी है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली निवासी आठ दोस्त मंगलवार की दोपहर को चार बाइकों पर सवार होकर हसनपुर के गंगानगर गांव के सामने बुलंदशहर के भगवानपुर घाट पर नहाए गए थे। गंगा में नहाते समय जसपाल (18) और मनोज (19) गहरे पानी में जाकर बह गए। आसपास नहा रहे अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर कर दिया। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुलंदशहर की स्याना तहसील के तहसीलदार व एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। लेकिन अभी गंगा में बहे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें