फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत

Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। सड़क हादसे में 85 वर्षीय किसान अबरार हुसैन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने के इन्कार कर दिया। बाद में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक अबरार हुसैन गांव खैरोवाली मढ़ैया के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक अबरार हुसैन मंगलवार सुबह साइकिल से पायंती कलां बाजार सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोया ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी शायरुन, दो बेटे हैं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने के इन्कार कर दिया और शव को घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें