मुरादाबाद के मोहल्ला दीनदयाल नगर में पवन रस्तौगी का परिवार रहता है। वह शनिवार रात अपनी सास राममूर्ति देवी, पत्नी बबीता रस्तौगी व बेटी मानवी के साथ कार से मेरठ जा रहे थे। वह वेंकटेश्वरा पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में पवन रस्तौगी तो बाल-बाल बच गए, जबकि राममूर्ति देवी, बबीता व मानवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पाकबड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राममूर्ति देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके चालान किया जाएगा।