फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व दो तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला मार्ग से पुलिन से चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक व दो तमंचों व कारतूस के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि बरामद बाइक कुछ दिन पूर्व बुलंदशहर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

गुरूवार को गजरौला मार्ग पर गांव आगापुर के नजदीक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान, मनौटा चौकी इंचार्ज संत कुमार, सिपाही अरूण कुमार एवं सिपाही शिव कुमार की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो तमंचे एवं पांच कारतूस बरामद गिए गए। पकड़ी गई बाइक भी चोरी की निकली जो कुछ दिन पूर्व बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए रोहित सैनी निवासी गांव सैमला थाना हसनपुर एवं सारिक निवासी गांव मो.बाडा थाना बछरायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ बाइक चोरी के मामले में बुलंदशहर के थाना स्याना में रिपोर्ट दर्ज है। यहां भी मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें