फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को पीटने के बाद कमरे में बंद करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमराला चौकी के निकट बुजुर्ग को लात-घूंसों से पिटाई के बाद कमरे में बंद करने में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र में कुमराला पुलिस चौकी के निकट अपने भतीजे के मकान में सो रहे कुमराला निवासी निर्मल सिंह की शुक्रवार रात को कार सवार चार युवकों ने लात-घूंसों से पिटाई की, क्योंकि दिन में निर्मल सिंह ने चारों का शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध किया था। आसपास के लोगों के फोन करने पर पहुंची पुलिस और भतीजे धर्मेंद्र सिंह ने निर्मल सिंह को बंद कमरे से बाहर निकाला था। धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने दिनेश चड्ढा निवासी फायर स्टेशन के सामने व कुमराला निवासी अचित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान किया। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें