अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप कम हुआ है। मंगलवार को बुखार के 252 मरीज मिले। जबकि डेंगू का एक भी केस सामने नहीं आया हैं। दूसरी ओर 180 बूथों पर 10754 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
मंगलवार का दिन जनपद के लिए राहत भरा रहा। जांच के दौरान जिले में एक भी डेंगू का केस सामने नहीं आया है। जिलेभर में अब धीरे-धीरे डेंगू के मरीज कम होना शुरू हो गए हैं। बुखार के मरीज भी कम हो रहे हैं। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 3436 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के 252, डायरिया के 23, टाइफाइड के 3 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड जांच के लिए 998 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जबकि डेंगू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। उधर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 180 केंद्र बनाएं गए थे। जहां पर 34300 के टीकाकारण का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के अनुरूप 10754 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगावाया है। लोगों से जल्द से जल्द कोविड-19 टीके की दोनों डोल लगवाने की अपील की गई है।