फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में वलीमे की दावत में शामिल होने बाइक पर जा रहे दंपती को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव जाजरू निवासी सुलेमान अपनी पत्नी नसीमा के साथ हसनपुर के अब्दुल्ला कॉलोनी में स्थित अपनी रिश्तेदारी में वलीमे की दावत में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर में संभल बाईपास मार्ग पर पहुंचे। एक पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आए भूसा लदे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें सुलेमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी नसीमा बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में किया है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे एवं तीन बेटियां छोड़ी हैं। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुलेमान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें