फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार कांवड़िये घायल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो सड़क हादसों में चार कांवड़िये घायल हो गए। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा हसनपुर-गजरौला मार्ग पर हुआ। यहां बुलंदशहर जनपद के कुतुबपुर निवासी सतेंद्र पुत्र बलजीत अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। गजरौला मार्ग पर हसनपुर के नजदीक पीछे से आई कार ने सतेंद्र को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। हादसे के वक्त सत्येंद्र ने अपनी कांवड़ अपने साथी को दे रखी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से निजी वाहन से उसके घर छुड़वाया गया है।
दूसरा हादसा हसनपुर-रहरा मार्ग पर रहरा में बिजलीघर के नजदीक हुआ। संभल के गुन्नौर क्षेत्र के गांव दपतरा निवासी सतेंद्र, सोनू, चंद्रकेस अन्य साथियों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। पीछे से आए जुगाड़ ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। साथी कांवड़ियां ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो शिवभक्तों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने जुगाड़ को कब्जे में कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायल शिवभक्तों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें