फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बस और कैंटर की सीधी भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, लापरवाही से वाहन चलाने में दो पर एफआईआर

Sat, 12 Mar 2022 06:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि कैंटर चालक के भाई सचिन की तहरीर पर बस के चालक अमरजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि बस में सवार व्यक्ति गुरजंट की तहरीर पर कैंटर के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
अमरोहा में बस और कैंटर की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव लकड़हैट के पास बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर के चालक और बस के परिचालक की मौत हो गई। टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि बस में सवार लोगों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। घायल बस के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की रात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव लकड़हैट के पास हुआ। रात करीब 12 बजे पंजाब के जनपद पटियाला में गन्डा खेड़ी थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव निवासी अमरजीत निजी बस में मजदूरों को लेकर जनपद यूपी के गोंडा जनपद जा रहा था। बस में करीब 50 मजदूर सवार थे। रास्ते में बस नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में बिजनौर-मुरादाबाद रोड पर स्थित लकड़हैट गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। कैंटर बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी विपिन चला रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक विपिन (28) और बस के परिचालक देशराज (32) की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक देशराज पंजाब के करनैल गंज थानाक्षेत्र के चकरौह शीशमऊ का रहने वाला था। जबकि हादसे में बस का चालक अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों की भिड़त के बाद बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बस के घायल चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बस में सवार मजदूरों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। पुलिस कैंटर चालक के भाई सचिन की तहरीर पर बस के चालक अमरजीत और कैंटर चालक के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शवों को घर ले गए। साथ ही पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें