फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक ने लगाया जाम, आज न ले जाएं

Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर के मुख्य बाजारों में कारों आैर बाइकों की जहां-तहां पार्किंग होने से जाम जैसे हालात हो गए। हाल यह था कि पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हो गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, धनतेरस पर जिले में एक अनुमान के मुताबिक करीब आठ करोड़ रुपये का व्यावसाय हुआ है, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले  हुए हैं।
विज्ञापन


दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाला धनतेरस का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। घरों में सुख संपत्ति और खुशहाली के लिए भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की गई। धनतेरस पर सुबह से ही लोगों का रुख बाजार की तरफ रहा। अच्छे शगुन के लिए बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के व नोट, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और जेवरात के अलावा जरूरत के सामान की खरीदारी की।

लोगों ने शगुन के तौर पर चम्मच से लेकर क्राकरी, नॉनस्टिक बर्तन, इंडक्सेन चूल्हा, डिनर सेट आदि की खरीदारी की। बाइक, कार, स्कूटी, स्कूटर का बाजार भी गुलजार रहा और इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरणों की खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला। बाजार में भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जबरदस्त बिक्री से विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


हसनपुर में परंपरा के मुताबिक दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। शगुन के तौर पर पर लोग नए बर्तन, धात़ु, सोने चांदी के आभूषणों समेेत विभिन्न प्रकार के गिफ्टों की खरीदारी करते हैं। शुक्रवार को क्षेत्र में धनतेरस का त्योहार मनाया गया। सुबह से बाजार में लोगों व महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। यह भीड़ बर्तनों और सर्राफा की दुकानों पर ज्यादा रही। 

गजरौला में धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में रौनक दिखी। सर्राफा, बर्तनों की दुकानों समेत खेल खिलौनों की दुकानों पर भीड़  रही। देर रात तक बाजार गुलजार रहा। बस्ती रोड पर दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी नजर आईं। टू व्हीलर के शोरूम पर भी भीड़ देखने को मिली। किसी ने बाइक खरीदी तो किसी ने स्कूटी खरीदी। मोबाइल का क्रेज रहा। शोरूम के संचालक ने बताया कि करीब 200 बाइकें बिकी हैं।

इसमें काफी संख्या में बाइकें पहले से बुक की गई थीं। धनतेरस पर डिलीवर की गईं। एक अन्य बाइक शोरूम के संचालक मोहम्मद जामा ने बताया कि शाम सात बजे तक 52 बाइकें डिलीवर हुई हैं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें