फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर मिस्त्री के घर से नगदी-जेवर सहित कीमती माल उड़ाया

विज्ञापन
डिडौली में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। चोरों ने डिडौली कोतवाली से चार सौ मीटर दूर ट्रैक्टर मिस्त्री के घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवर सहित लाखों रुपये रुपये का सामान समेट लिया। पंद्रह दिन बाद मिस्त्री के बेटे और बेटी की शादी होनी है। इसलिए पीड़ित ने नकदी-जेवर जुटाकर रखे थे। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह करीब दो बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात डिडौली कोतवाली से चंद कदम दूर की है। हाइवे किनारे गांव के अड्डे पर अहमद हसन उर्फ पप्पू मिस्त्री का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। अहमद हसन घर के निचले हिस्से में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान चलाते हैं और ट्रैक्टरों की खरीद फरोख्त भी करते हैं। दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। पंद्रह दिन बाद अहमद हसन के बेटे आसिफ और बेटी अजमी की शादी है। इसलिए परिवार ने बच्चों की शादी के लिए नकदी-जेवर जुटाकर घर में रखे थे। कुछ दिन पहले ही मिस्त्री अहमद हसन ने जमीन बेची थी। वहां से मिले 16 लाख रुपये भी घर में रखे थे। बुधवार की रात मिस्त्री अहमद हसन परिवार के सदस्यों के साथ घर के निचले हिस्से में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए और दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर 16 लाख रुपये की नकदी, 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 280 ग्राम सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। करीब दो बजे आहट होने पर पड़ोसी ने चोरों को दीवार कूद कर भागते देखा।
घटना के समय चोरों ने जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। लिहाजा ट्रैक्टर मिस्त्री परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी की छत के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना से राजमिस्त्री का परिवार बदहवास हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ट्रैक्टर मिस्त्री ने करीब 35 लाख रुपये की चोरी बताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीओ सतीश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन

यह सामान हुआ चोरी
डिडौली। चोरों ने ट्रैक्टर मिस्त्री के यहां से 8 सोने के हार, 3 पेंडेंट, 14 अंगूठी, 10 हाथ के कड़े, 1 झूमर, एक टीका, 2 नथ, 4 लौंग, 3 जोड़ी झुमकी, 4 जोड़ी दूरिया, 1 गले की चेन, 3 जोड़ी टॉप्स, 3 तिबिजय, 1 नोज पिन और चांदी की 6 जोड़ी पाजेब, 5 जोड़ी पैर की चेन, 1 जोड़ी दस्त बंद, 2 जोड़ी तोड़े, 2 जोड़ी हाथ फूल, 1 जोड़ी बच्चे की चेन आदि जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
कुछ घंटों में दो बार बदली तहरीर
डिडौली। ट्रैक्टर मिस्त्री के घर हुई चोरी का मामला पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। क्योंकि घटना के कुछ घंटों में दो बार तहरीर बदल दी गई। पहली तहरीर पर पीड़ित मिस्त्री ने 16 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 35 लाख रुपये की चोरी होने की बात कही थी। लेकिन कुछ देर बाद मिस्त्री ने तहरीर बदलकर लाखों की चोरी होने की बात कही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
डिडौली। ट्रैक्टर मिस्त्री के घर चोरी की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने की कोशिश। फिलहाल पुलिस चोरी के खुलासे के लिए प्रयास कर रही है।

डिडौली में चोरी के बाद गमजद बैठीं महिलाएं।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें