फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : अमिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन की मंत्री पूजा अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए अमिता अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राजनीति से लेकर नौकरशाही, क्रिकेट, बॉलीबुड, शिक्षा और तकनीक आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने बेहतर कार्य कर परचम लहराया है। उपाध्यक्ष डोली अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। किसी भी तरह के उत्पीड़न से घबराएं नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करें। महामंत्री सीमा अग्रवाल ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है। स्लोगन प्रतियोगिता में सीमा अग्रवाल विजेता रहीं। इस मौके पर संरक्षिका निर्मला अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, सैफाली अग्रवाल, पारूल अग्रवाल, नीना रस्तोगी, जया सिरोही, शालू रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें