फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tigri Mela Amroha: हवन-पूजन के साथ तिगरी मेले का श्रीगणेश, गंगा तट पर किया गया हवन, मंत्रोचार से गूंज उठा घाट

Thu, 23 Nov 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला/अमरोहा

सार

एतिहासिक तिगरी मेला विधिवत तौर पर शुरू हो गया। इससे पहले शाम को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व डीआईजी ने गंगा मैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। इसके बाद दोनों ने मेले के शुभारंभ के लिए गंगा किनारे हो रहे हवन में आहुतियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
गजरौला में तिगरी मेले से पहले हवन करते अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की बृहस्पतिवार की शाम विधिवत शुरुआत हो गई। हवन-पूजन और गंगा की धारा में दुग्धाभिषेक संग श्रीगणेश हो गया। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी और जनप्रतिनिधियों ने तिगरी गंगा मेले की शुरुआत की। गंगा तट पर हुए हवन में दोनों अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने आहुतियां प्रदान कर मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

विज्ञापन


काशी से आए ब्राह्मणों के मंत्रोचारण से गंगा तट गूंज उठा। महाआरती के मौके पर हर-हर गंगे के उद्घोष गुंजायमान होते रहे। बृहस्पतिवार को देवोत्थान एकादशी होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसके लिए गंगा किनारे खास इंतजाम किए गए। भव्य वेदी बनाई गई।

शाम को करीब साढ़े चार बजे पहुंचे कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व डीआईजी ने सबसे पहले गंगा मैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। इसके बाद  दोनों ने मेले के शुभारंभ के लिए गंगा किनारे हो रहे हवन में आहुतियां प्रदान कीं। पंडित गंगा शरण शर्मा, पंडित दयानंद शर्मा, पंडित खेमराज शर्मा सहित 15 ब्राह्मणों ने विधि विधान से गंगा मेले का पूजन कराया।
विज्ञापन


गंगा का किनारे मंत्रों के उच्चारण से गूंज उठा। स्थानीय विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्लो, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश गोला, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर मौजूद रहे। 

इसके अलावा नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने हवन में आहुतियां प्रदान कर गंगा मैया से मेले को सकुशल संपन्न कराने की कामना की। हवन के बाद अधिकारी व जनप्रतिनिधि नाव में सवार हुए और गंगा की जलधारा में दुग्धाभिषेक किया। 

विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। सूरज की किरण निकलने से पहले ही हर हर गंगे के उद्घोष संग श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान शुरु कर दिया। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान के बाद गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए कई दिन से तंबुओं में रहने वाले श्रद्धालु  देवोत्थान एकादशी व पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु चिर निद्रा से जागते हैं। तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा व गजरौला निवासी पंडित दयानंद शर्मा की मानें तो दोनों ही दिन गंगा में पर्वी पड़ती है। पर्वी के दिन गंगा में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। तिगरी गंगा मेले में कई दिन से तंबुओं में रह कर देवोत्थान एकादशी की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार की तड़के चार बजे से ही गंगा स्नान घाट का रुख कर दिया।

जिसके चलते स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। परिवार के साथ मिल कर हर हर गंगे संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। गंगा तट हर हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठा। सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित किया। धूप दीप नैवेद्य से गंगा की पूजा कर पुष्प प्रवाहित कर मंगल कामना की।गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पतित पावनी किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें