फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारे हुए हैं। शुक्रवार को दो महिलाओं समेत तीन लोग और संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक 75 वर्षीय पुरुष शामिल है। तीनों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। अब जिले में सात केस सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ राजीव सिंघल ने बताया कि बुधवार रात आरटीपीसीआर लैब से सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें धनौरा क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय महिला, जोया क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय पुरुष और अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार कराया जा रहा है। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना के सात मामले सक्रिय हो गए हैं। जबकि शुक्रवार को 409 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 134 सैंपलों की जांच एंटीजन से हुई। जबकि 275 सैंपल जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें