फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब पानी की किल्लत भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में सकतपुर रोड पर रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है। शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे मोहल्ला रहमत नगर में पानी की किल्लत खड़ी हो गई। बकरीद सिर पर है। नाराज लोगों ने हंगामा किया। जल्द ही समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में सकतपुर रोड पर रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर ओवलोडिंग की वजह से एक माह में तीन बार फुंक चुका है। चार दिन से ट्रांसफार्मर फिर से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर फुंकने से रहमत नगर मोहल्ले की बिजली गुल है। चार दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो गया। लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से पानी की किल्लत भी बन गई है। शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाएं और पुरुषों ने एकत्र होकर हंगामा किया। महिलाओं ने पानी की खाली बाल्टी लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। मांग की गई कि समस्या का जल्द ही निराकरण कराया जाए। कहा कि बकरीद का त्योहार आने वाला है, इससे पहले ट्रांसफार्मर नया रखवाने की मांग की है।
इस अवसर पर फरदीन, हनीपा, बिलकिश, हतीजा, शाहिस्ता, यासमीन, बानो, इसरार, अबरार, इदरीश, डॉ नईम, शकील, वसीम, जिशान, आसिफ, जाकिर, सौकत, सदाकत आदि समेंत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें