पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई चार बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के चौहान ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार की रात 11:30 बजे पुलिस हैबतपुर बंजारा रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान एचआर सिटी प्लाटिंग के बराबर में कब्रिस्तान के नजदीक तीन संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ करनी चाहिए। लेकिन आरोपी पुलिस की तरह फायरिंग कर भागने लगे। घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त गुलशेर निवासी गांव बावनखेड़ी थाना हसनपुर, शहजाद अली निवासी सिहाली मेव थाना गजरौला और भूरे निवासी गांव कसेरवा थाना गजरौला के रूप में हुई। उनसे चोरी की चार बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक लाभ लेने के लिए वाहन चोरी करते हैं। बाइकों को अलग-अलग जगह से चोरी किया गया था। सभी बाइकों के चेचिस नंबर, इंजन नंबर एवं नंबर प्लेट बदल दिए गए। बरामद सभी बाइक यहां छुपाई हुई थी। जिन्हें बेचने की फिराक में लगे हुए थे। आरोपियों से तीन तमंचे एवं सात कारतूस बरामद किए गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी गुलशेर पर बाइक चोरी, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम समेत सात मामलों चल रहे हैं जबकि शहजाद पर तीन और भूरे पर दो मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के अलावा उपनिरीक्षक लवनीश कुमार, सिपाही गौरव कुमार, सिपाही अरूण कुमार, सिपाही तरुण तालान, सिपाही अंकित मलिक शामिल रहे।