फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की होगी हर विषय की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध इंटर कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास 20 मई से शुरू होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने तैयारी पूरी कर ली है। कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के ऑनलाइन क्लास पढ़ाएंगे। हर एक विषय की आधे घंटे की क्लास होगी। बीच में 15-15 मिनट का ब्रेक होगा। शिक्षकों को घर से ही पढ़ाने की सुविधा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 355 राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कमी आने लगी है। इसके अलावा विद्यार्थियों के हित और शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश जारी किया है। ताकि छात्र छात्राओं का कोर्स पूरा कराया जा सके। इसके लिए 20 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी। डीआईओएस ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि पठन पाठन की व्यवस्था ऐसे बनाए ताकि शैक्षिक कार्य को वर्क फ्रॉम होम के तहत संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन, ई ज्ञान गंगा, यू ट्यूब चैनल और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा सघन मॉनीटरिंग और अनुश्रवण भी किया जाएगा।
शिक्षकों ने क्या पढ़ाया, साप्ताहिक रिपोर्ट डीआईओएस को
अमरोहा। ऑनलाइन पठन पाठन की व्यवस्था की निगरानी प्रधानाचार्य के द्वारा की जाएगी। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में भेजनी है। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ शासन को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीमार शिक्षक और विद्यार्थी को है छूट, डीआईओएस को जरूर बताएं
अमरोहा। शिक्षक को कोविड संक्रमण अथवा पोस्ट कोविड से संबंधित समस्या या कठिनाई है। इसके बारे में प्रधानाचार्य या सक्षम अधिकारी को जरूर बताएं। ताकि उन्हें छूट दी जा सके। हालांकि नियमानुसार निर्णय लेना होगा। इसके अलावा डीआईओएस को भी जानकारी देनी होगी। ऐसे शिक्षक को ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा विद्यार्थी या उसके परिवार के सदस्य समस्या से पीड़ित हैं तो उन्हें भी बाध्य नहीं करना है।
यह है आंकड़ा
राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज-21
अनुदानित इंटर कॉलेज--------------33
वित्तविहीन इंटर कॉलेज--------------301
राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में पठन पाठन की समय सारिणी तैयार हो गई है। शिक्षकों को कक्षा आवंटित हो गई है। 20 मई से कक्षाएं सुबह आठ से शुरू होंगी, जो दोपहर 12.50 बजे तक चलेगी। कक्षा के बीच 15 मिनट का अंतराल रखा गया है। इससे विद्यार्थी और शिक्षक मानसिक रूप से तैयार हो जाएंगे।
अनुमेष चौहान, जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ
स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन क्लास के संचालन के लिए आदेश जारी किया गया है। कक्षा नौ से इंटर तक की कक्षाएं 20 मई से शुरू होगी। प्रधानाचार्यों को पठन पाठन की साप्ताहिक रिपोर्ट भेजनी है। रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें