फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के नियमों के उल्लंघन में सील आइसक्रीम कारखाने के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
Theft by breaking the locks of the sealed ice cream factory in violation of the rules of the regulated area - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
विनियमित क्षेत्र के नियमों के उल्लंघन के मामले में बंद पड़े आइसक्रीम कारखाने के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी समेत छह रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हो सकी। कारखाने के मालिक रिटायर्ड एडीओ ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन

चोरी की यह घटना देहात थानाक्षेत्र में कल्याणपुरा बाईपास की है। यहां पर कलक्ट्रेट कालोनी के पीछे आइसक्रीम कारखाना है। मोहल्ला आरजू कालोनी निवासी नानद चंद रिटायर्ड एडीओ हैं। उन्होंने बताया कि कारखाने को 9 जुलाई 2021 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा विनियमित क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया था। उसी समय से कारखाना बंद पड़ा था, लेकिन बृहस्पतिवार रात किसी समय चोर मैन गेट पर लगी सील और ताले तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। यहां से चार हजार रुपये की नकदी, ढाई लाख रुपये की कीमत से बैटरी, तीन लाख रुपये कीमत का इन्वर्टर और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हो सकी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित नानक चंद ने कारखाने में करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें