फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुराने गिले शिकवे भूला करें नई शुरूआत : प्रतिति लोचन

विज्ञापन
It is wrong to lie on Holi: Pratilon - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नारी समाज समिति के तत्वावधान में होली रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जमकर रंग गुलाल उड़ाकर फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में नारी समाज समिति के तत्वावधान में होली पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रतिति लोचन ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन होलिका रूपी बुराई जलकर राख हो गई थी। जबकि सच्चाई और भक्ति के प्रतीक प्रहलाद सकुशल अग्नि से बाहर आ गए थे। हमें होली पर पुराने गिले शिकवे भुलाकर रिश्तों को नये आयाम देते हुए नई शुरूआत करनी चाहिए। पिचकारी सजाओ प्रतियोगिता में उर्षा आर्य अव्वल रहीं।
विज्ञापन

डॉ.संगीता गुप्ता, निशा गोयल ने रिश्तों पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसकी सभी ने सराहना की। झलकी प्रस्तुत की। प्रतीति लोचन, अंजुला अग्रवाल, उषा आर्य, निशा गोयल ने हास्य नाटक द्वारा सभी को हंसाकर लोटपोट कर दिया। आशा अग्रवाल, प्रतीति लोचन, कावेरी सक्सेना ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही होली तंबोला, मजेदार गेम्स का जमकर लुत्फ उठाया। चेयरपर्सन अंजुला अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतीति लोचन, सचिव निशा गोयल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रूप से ज्योति गोयल, इंदु अग्रवाल, रूचि सक्सेना, शिल्पी अग्रवाल, स्वदेश वाला, सविता कपूर, आशा टंडन, शोभा टंडन, सरोज टंडन, राजरानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें