फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का कार्य 10 दिसंबर तक होगा

Thu, 20 Nov 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायतों की तैयारियों के लिए वृहद पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। अभियान के तहत गणना और सर्वेक्षण व हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने के लिए 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर पहुंचे थे। अब 10 दिसंबर तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार की। आनलाइन आवेदन करने की अवधि 19 अगस्त से 22 सितंबर तक रखी गई थी। 29 सितंबर तक ही ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच की गई।
निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि सितंबर से 13 अक्टूबर तक थी। संशोधन के अनुसार ड्राफ्ट नामावलियों की कार्रवाई 10 दिसंबर तक की जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्र, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, फोटो प्रतियां आदि कराने आदि कार्य दिनांक 11 से 22 दिसंबर तक होगा जबकि अंतिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

गणना प्रपत्रों के वितरण में लापरवाही पर बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश

गजरौला। डीएम को निरीक्षण के दौरान कुमराला में गणना प्रपत्रों के वितरण, फीडिंग व इकट्ठा करने में बीएलओ की लापरवाही सामने आई। उन्होंने एसडीएम धनौरा को बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम निधि गुप्ता वत्स बीते मंगलवार को कुमराला व सलेमपुर गौसाईं गांव में आईं। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण कार्यों को परखा। सलेमपुर गौसाईं में गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन व फीडिंग कार्य से डीएम संतुष्ट दिखीं जबकि कुमराला में उनको कार्य अच्छा नहीं मिला। गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और फीडिंग कार्य में लापरवाही पाई गई। इस पर डीएम ने एसडीएम मंडी धनौरा को बीएलओ कुमराला का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें