फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पानी पहुंचाने में दूसरी किस्त बनी रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने की योजना में दूसरी किस्त का न मिलना रोड़ा बना हुआ है। आठ करोड़ 69 लाख 91 हजार रुपये खर्च होने के बावजूद गजरौला ब्लाक की तीन ग्राम पंचायत सहित जनपद की छह ग्राम पंचायतों की आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। दूसरी किस्त नहीं आने के कारण सात साल पूर्व शुरू किया गया काम अभी भी अधर में लटका है। जिम्मेदारों का कहना है कि दूसरी किस्त के रूप में 11 करोड़ 74 लाख 65 हजार रुपये मिलें तो ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइप लाइन बिछाने और नलकूप लगाने का कार्य पूरा हो।
विज्ञापन

जल निगम ने एमएसडीपी के तहत जनपद के सिहाली जागीर, पपसरा खादर, मोहरका पट्टी, चौधरपुर, बीलना और सैदपुर इम्मा गांव का चयन किया। चयनित अल्पसंख्यक आबादी बहुल गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण करने और पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 20 करोड़ 44 लाख 56 हजार रुपये खर्च आएगा। जिसमें 2014-15 में जल निगम ने प्रथम किस्त के रूप में आठ करोड़ 69 लाख 91 हजार रुपये मिलने पर काम शुरू किया। जिससे गजरौला ब्लाक के सिहाली जागीर में 2014-15 में छह लाख लीटर पानी की क्षमता वाला ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। दो नलकूपों के माध्यम से 19.222 किमी लंबी पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए इस पर चार करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित किए गए। मगर पहली किस्त में एक करोड़ 85 लाख 41 हजार रुपये मिलने से दो नलकूप बनाए जाने के साथ ही 19 किमी पाइप लाइन ही बिछाई जा सकी। दूसरी किस्त नहीं आने के कारण ओवरहेड टैंक का निर्माण 70 प्रतिशत ही हो सका है। 222 मीटर पाइप लाइन और बिछाई जानी है।
पपसरा खादर में भी शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 2014-15 में तीन लाख लीटर पानी के ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। जिस पर दो करोड़ 22 लाख 53 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। गांव में 10.082 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। यहां भी दूसरी किस्त का इंतजार है। मोहरका पट्टी में 2014-15 में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए छह लाख लीटर पानी के ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। गांव में 14.319 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। जिस पर तीन करोड़ 51 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त एक करोड़ 93 लाख 78 हजार रुपये ही मिले हैं। जिससे गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण 70 प्रतिशत हो गया। 14 किमी पाइप लाइन भी बिछ गई। दो नलकूप भी लग गए, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण ओवरहेड निर्माण का 30 प्रतिशत काम बाकी रह गया है। 319 मीटर पाइप लाइन भी और डाली जानी है।
विज्ञापन

इसी तरह जोया ब्लाक के चौधरपुर में वर्ष-2015-16 में पांच लाख लीटर के ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। इस पर दो नलकूप लगाए जाएंगे। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 21.383 किमी पाइप लाइन बिछानी है। जिसपर चार करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये का खर्च निर्धारित किया गया। इसके निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ चार लाख 78 हजार रुपये ही मिले। जिससे ओवरहेड टैंक का निर्माण तो 85 प्रतिशत हो गया है। पाइप लाइन 15 किमी ही बिछाई जा सकी। अन्य कार्य भी रह गए हैं। अमरोहा ब्लाक के बीलना में भी 2015-16 में छह लाख लीटर के ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ। ओवरहेड टैंक बनाने, 15.958 किमी पाइप लाइन बिछाने और एक नलकूप सहित इस पर तीन करोड़ 61 लाख की लागत आएगी। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 82 लाख 26 हजार रुपये भेज दिए। इससे ओवरहेड टैंक का निर्माण 95 प्रतिशत हो गया। मगर पाइप लाइन बिछाने का काम पूर्ण नहीं हो सका है। अमरोहा ब्लाक के ही सैदपुर इम्मा में वर्ष 2014-15 में चार लाख लीटर पानी की क्षमता के ओवरहेड टैंक बनाए जाने का काम शुरू किया गया। 16 मीटर ऊंचे ओवरहेड टैंक, 8.449 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने और एक नलकूप लगाने पर दो करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। जिसकी पहली किस्त एक करोड़ चार लाख 89 हजार रुपये मिल जाने के कारण पाइप आठ किमी बिछाई गई और नलकूप लग गया। ओवरहेड निर्माण कार्य 75 प्रतिशत ही किया जा सका है।
जनपद की छह ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराकर और पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने का काम 2014-15 में शुरू किया गया था। अल्पसंख्यक आबादी बहुल गांवों का चयनित किया गया था। प्रथम किस्त आठ करोड़ 69 लाख 91 हजार रुपये मिलने पर काम शुरू कर दिया गया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं आई। जिसके कारण सात साल में काम अधूरा है। दूसरी किस्त के रूप में 11 करोड़ 74 लाख 65 हजार रुपये मिल जाएं तो काम पूर्ण कराने के साथ ही घर-घर पानी पहुंचाया जाए- जी सिंह सहायक अभियंता जल निगम अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें