फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की हत्या बेहद गंभीर, दुखद और शर्मनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर भाजपा सरकार अपनी फजीहत से बच नहीं सकती। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गंभीर, दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कहा कि इस संबंध में कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को निलंबित करके भाजपा सरकार बच नहीं सकती। आरोपी सितंबर से फरार है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट में आगे लिखा है कि दरअसल उत्तर प्रदेश में सरकार ही फरार है। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें