नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने नगर में किए जा रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगरपालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में नाला सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाला सफाई में लापरवाही न बरती जाए। नीचे की सतह तक की सिल्ट बाहर निकाली जाए। यदि लापरवाही बरती गई तो जल्द ही नाला अटने की समस्या पैदा हो जाएगी। इसलिए कार्य इमानदारी से किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय रहते बताया जाए। समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, सभासद धर्मपाल चौहान, अजयपाल, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।