फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नहर में डूबे ग्रामीण का शव नहर किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तगा निवासी ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार की दोपहर ग्राम कमेलपुर के पास रामगंगा पोषक नहर किनारे मिल गया है। शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुच गए। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तगा निवासी दुष्यंत पुत्र जसराम उम्र 48 साल रामगंगा पोषक नहर में नहाते समय पांव फिसलने से गहरे पानी में डूब गया था। नहर किनारे खडे लोगों ने उसकी मदद के लिए काफी शोर मचाया था। दुष्यंत की तलाश के लिए ग्रामीण गोताखोर बीते सोमवार से ही नहर की तलहटी की खाक छान रहे थे। परिजन भी नहर किनारे दुष्यंत के मिलने की आस लगाए बैठे रहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर ग्राम पालनपुर निवासी कपिल सैनी को नहर किनारे किसी व्यक्ति का शव दिखाई दिया तो उसने शोर मचाकर ग्रामीण बुला लिए। सूचना मिलने पर दुष्यंत के परिजन भी आ गए। शव को देखकर उसके परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें