नगर के लाला नत्थूमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया है।
फाइनल मुकाबला द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया एवं डीएनएस क्रिकेट एकेडमी डिडौली के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए डीएनएस ने 170 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें अमान सिद्दीकी ने 38, शिवन शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। आर्यंस की तरफ से जुनैद ने तीन विकेट लिए। पीयूष गंगवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द आर्यंस ने चौबीस ओवर में तीन विकेट शेेष रहते मैच जीत लिया। मन्नू कश्यप ने शानदार 45 रन एवं सोएब सिद्दीकी ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच जुनैद को दिया गया। जबकि सीरिज चार मैचों में 360 रन बनाने वाले सोएब सिद्दील को दी गई। इस मौके पर निकुंज अग्रवाल, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक अमन लिट, अंर्राष्ट्रीय क्रिकेट मोहम्मद शमी के कोच रहे बदरूद्दीन, कोच चमन सिंह, एलएनए के कोच राजेंद्र, बादशाह आदि मौजूद रहे।