डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में नागपाल क्रिकेट एकेडमी ने अचीवेरस क्रिकेट एकेडमी मथुरा को 90 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
डीएनएस अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 में चौथे चरण का पहला मैच का नागपाल क्रिकेट एकेडमी गजरौला और अचीवेरस क्रिकेट एकेडमी मथुरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नागपाल की टीम ने 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 244 रन बनाए। जिसमें नमन शर्मा ने नाबाद 92, इरशाद अली ने 53, मयंक ने नाबाद 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवेरस की पूरी टीम 39.2 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिये प्रद्यूम ने 26, दिवेश ने 21 रन बनाये। नागपाल टीम ने 90 रन से मुक़ाबला अपने नाम किया। नमन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एंपायर की भूमिका निश्चल चहल, शमशाद अल्वी ने निभाई जबकि स्कोरर विनित कुमार रहे। इस दौरान कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन(बादशाह)अहमरुद्दीन, ब्रजेंद्र यादव, दीपक कुमार मौजूद रहे।