फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के वोट को लेकर प्रशासन ने साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में नगर पालिका परिषद बछरायूं के चेयरमैन हाजी राहत हसन का वोट फर्जी तरीके से डालने के मामले में कार्रवाई के नाम पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। उपजिलाधिकारी का कहना है कि यदि चेयरमैन को लगता है कि उनका वोट किसी अन्य द्वारा डाल दिया गया है। वह याचिका दायर कर सकते हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इस संबंध में कोई भी कार्रवाई जिलाधिकारी मुरादाबाद ही कर सकते हैं, वही इस चुनाव के रिटर्निंग आफिसर है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बछरायूं अध्यक्ष हाजी राहत हसन उमरह की यात्रा पर पांच अप्रैल से सऊदी अरब में हैं। आरोप है कि बीते शनिवार को बिजनौर-मुरादाबाद खंड के एमएलसी चुनाव के लिए हुए मतदान में नगर पालिका परिषद बछरायूं के चेयरमैन हाजी राहत हसन का वोट फर्जी तरीके से डाल दिया गया पीठासीन अधिकारी ने 241 में से 239 वोट डाले जाने की सूचना दी थी। सऊदी अरब में होने के बावजूद अपना वोट डाले जाने की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से किए जाने की बात कही थी। एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत रिटर्निंग आफिसर के पास की जा सकती है। पालिकाध्यक्ष इस संबंध में रिट दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें