फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा बाइक चोरी का आरोपी, तीन किमी दौड़कर पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बाइक चोरी का आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकला। उसने पुलिस को कई किलोमीटर तक दौड़ाया। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उसे पकड़ा। चोरी के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात थाना पुलिस शहवाजपुर माफी निवासी मंजीत पुत्र महिपाल को हिरासत में लेकर आई। उस पर बाइक चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे लाकर उसे जीडी रूम में बैठा दिया। यहां कंप्यूटर पर तैनात पुलिसकर्मी अपने कार्य में मशगूल था। आरोप है कि देर रात मौका पाकर मंजीत पहरा देने वाले पुलिस कर्मी की नजर बचाकर भाग निकला। जिससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। चारों तरफ को पुलिस वाले दौड़े। करीब तीन किमी दूर जाकर वह पुलिस के हाथ लगा। पुलिस उसे थाने आई। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बाइक चोरी के आरोपी का थाने से भाग निकल जाने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें