फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
गजरौला पुलिस द्वारा पकड़े गए नगर पालिका कर्मियों के साथ मारपीट के आरोपी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका टीम और कर्मचारियों को बंधक बनाकर गाली गलौच कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, हंगामा करते हुए माहौल खराब करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने में नामजद किए गए पिता-पुत्र सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका की टीम नगर के मोहल्ला सैफी नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने गई थी। जिसका विरोध करते हुए पालिकाकर्मियों को बंधक बना लिया गया था। उनके साथ मारपीट की गई थी। जिससे हड़कंप मच गया था। पुलिस ने चार सगे भाइयों सिकंदर, दिलदार, फरमान, अंसार व सिकंदर के बेटे नदीम के खिलाफ नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कागजात फाड़ने और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शरद मलिक ने जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें