फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय किशोर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर सोते समय किशोर की गर्दन पर रंजिश में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल का उपचार कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली में रामप्रसाद का परिवार रहता है । उसका घर गांव के बाहरी छोर पर जंगल की तरफ है। सोमवार की रात सोलह वर्षीय बेटा वीरपाल अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार होने पर परिजन जाग गए। आरोपी फरार हो गए। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी खुर्द में मेंढ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। सिर में डंडा लगने से वीर सिंह पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को सीएचसी लाया गया। यहां उपसका उपचार कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें