अमरोहा। युवक ने मोहल्ले की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर निकाह कर लिया। घर न ले जाकर किराए के मकान में रखा। अपने दोस्तों को घर लाकर उनके सामने मारपीट करता है। शादी के करीब तीन महीने बाद तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह मामला नगर कोतवाली के मोहल्ला शफातपोता का है। यहां पर रिक्शा चालक सरफराज का परिवार रहता है। आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर 20 मई को निकाह कर लिया था। लेकिन वह घर ले जाने के बजाए पीड़िता को साथ लेकर किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है कि पति अपने दोस्तों को घर लेकर आता था और उनके सामने मारपीट करता था। विरोध करने पर शादी के तीन महीने बाद आरोपी ने 19 अगस्त को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पति अनस के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।